अंजू बनी फातिमा ?क्या सीमा हैदर का बदला ले रहा है पाकिस्तान

सामने आ गया पूरा सच, पाकिस्तानी मीडिया रच रहा है झूठा ड्रामा

भारत के राजस्थान की रहने वाली महिला अंजू के पाकिस्तान में जाने का मामला लगातार सुर्खियों में है। पाकिस्तानी मीडिया की ओर से ये बताया जा रहा है कि अंजू मुस्लिम हो गई है। उनका नाम फातिमा हो गया है। कई सोशल प्लेटफार्म पर अंजू और नसरुल्लाह के निकाहनामे की फोटो वायरल हो रही है। तमाम पाकिस्तानी मीडिया पाकिसतनी पुलिस का बयान चला रहे है कि निकाह हो चुका है लेकिन पाकिस्तानी मीडिया के इस झूट से पर्दा पूरी तरह उठ चुका है। हकीकत क्या है हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

अंजू नहीं बनी मुस्लिम, खुद नसरुल्लाह ने खोला बड़ा राज

दरअसल ये सब प्रोपेागंडा है। पाकिस्तानी मीडिया ने सीमा हैदर मामले की कसक को निकालने के लिए ये पूरी व्यूह रचना की है। दरअसल सीमा हैदर ने पाकिस्तान से इंडिया आकर हिंदू धर्म कबूल कर लिया था। इस पर पाकिस्तानी जल उठे थे। अब जब अंजू मामले में पाकिस्तानी मीडिया को मौका मिला है तो वो पूरे झूठ के सहारे तरह-तरह की अफवाह फैला रहा है। जबकि हकीकत इससे कहीं अलग हैं। न तो अंजू मुस्लिम हुई है और न उसने निकाह किया है।

बस ये पाकिस्तानी मीडिया का कूटरचित ड्रामा है जो सीमा हैदर के मामले से बौखलाया है और पाकिस्तानियों के जख्म पर अंजू की झूठी खबरें बनाकर मरहम लगाना चाहता है। इंडिया के एक चैनेल ने पाकिस्तान के नसरुल्लाह ने कहा है कि हमारे निकाह की बात अफवाह है। मैंने अंजू से शादी नहीं की है। अंजू केवल मेरी दोस्त है। न ही अंजू ने अपना धर्म बदला है। नसरुल्लाह ने कहा कि मैं अंजू से प्यार नहीं करता। हम दोनों कोर्ट में सुरक्षा से जुड़े मामले को लेकर गए थे। बुर्का यहां का रिवाज है इसलिए अंजू को बुर्का पहनाकर कोर्ट लेकर गया था।

4 अगस्त के बाद वापस आयेंगी अंजू

नसरुल्लाह ने बताया कि अंजू एक विदेशी महिला है इसलिए उस पर कभी भी अटैक हो सकता है। इसी सिलसिले में सुरक्षा मांगने को लेकर हम कोर्ट गए थे। कोर्ट ने सुरक्षा के लिए 50 पुलिसवाले मुहैया कराएं हैं। नसरुल्लाह ने कहा कि अंजू पाकिस्तान घूमने के लिए आई है। वो जल्द ही वापस चली जाएगी। 4 अगस्त को उनका वीजा खत्म होने वाला है।

भारतीय मीडिया के सवाल किया कि अंजू का अगर तलाक हो जाता है तो क्या फिर उससे शादी करेंगे, इसपर नसरुल्लाह ने कहा कि ये अंजू की मर्जी है। अगर वो शादी के लिए कहेगी तो शादी कर लेंगे। बता दें कि, अंजू खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले में नसरुल्लाह के घर पर रह रही है। दोनों 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे।

Related Articles

Back to top button