इन 10 भूतिया रेलवे स्टेशनों पर सहम जाते हैं पैसेेंजर, कई पर आज भी नहीं रुकती ट्रेनें

नंबर एक- बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन, भारत
बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन, भारत यह स्टेशन भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के पुरुलिया जिले में स्थित है। इस स्टेशन को भूतिया स्टेशन के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि इस स्टेशन पर एक महिला का भूत रहता है जो ट्रेनों को रोकता है और यात्रियों को परेशान करता है। इस स्टेशन पर कई लोगों ने भूत के दर्शन किए हैं।42 साल पहले ये स्टेशन बना था लेकिन स्टेशन मास्टर और उसके परिवार की मौत के बाद इस स्टेशन को बंद कर दिया गया और अब जाकर इसी साल इसको शुरु किया गया है लेकिन अभी भी डर की वजह से लोग नहीं जाते हैं।

नंबर दो- सेंट एंड्रयूज रेलवे स्टेशन, यूनाइटेड किंगडम
यह स्टेशन यूनाइटेड किंगडम के स्कॉटलैंड में स्थित है। इस स्टेशन को भी भूतिया स्टेशन के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि इस स्टेशन पर एक रेल यात्री का भूत रहता है जो 19वीं शताब्दी में एक ट्रेन दुर्घटना में मारा गया था। इस स्टेशन पर कई लोगों ने भूत के दर्शन किए हैं।

नंबर तीन- द ग्लेन रेलवे स्टेशन, संयुक्त राज्य अमेरिका
यह स्टेशन संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में स्थित है। इस स्टेशन को भी भूतिया स्टेशन के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि इस स्टेशन पर एक ट्रेन ड्राइवर का भूत रहता है जो 19वीं शताब्दी में एक ट्रेन दुर्घटना में मारा गया था। इस स्टेशन पर कई लोगों ने भूत के दर्शन किए हैं।

नंबर चार- मॉन्टिसेलो रेलवे स्टेशन, संयुक्त राज्य अमेरिका
यह स्टेशन संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित है। इस स्टेशन को भी भूतिया स्टेशन के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि इस स्टेशन पर एक महिला का भूत रहता है जो 19वीं शताब्दी में एक ट्रेन दुर्घटना में मारा गया था। इस स्टेशन पर कई लोगों ने भूत के दर्शन किए हैं।

नंबर पांच- रविंद्र सरोवर मेट्रो स्‍टेशन, कोलकाता
पश्चिम बंगाल कोलकाता के इस मेट्रो स्‍टेशन को लेकर कई पैरानॉर्मल ऐक्टिविटीज की कहानियां हैं। यहां रात साढ़े 10 बजे अंतिम मेट्रो चलती है उसके बाद स्टेशन विरान हो जाता है। कई बार लोगों ने महसूस किया है कि यहां अचानक ही कोई साया ट्रैक के बीच प्रकट होता है और पलक झपकते गायब हो जाता है। इस मेट्रो स्टेशन पर कई लोग जान भी दे चुके हैं।

नंबर छह- बड़ोग स्टेशन, हिमाचल प्रदेश
यह एक टनल है। टनल नं 33 बड़ोग स्‍टेशन के बगल में स्थित है। कहा जाता है कि यहां पर अक्‍सर ही पैरानॉर्मल एक्टिविटीज देखी जाती हैं। इस टनल का निर्माण ब्रिटिश इंज‍ीनियर कर्नल बड़ोग ने किया था। उन्‍होंने इसी टनल के पास खुदकुशी कर ली थी। तब से यह दावा किया जाने लगा कि कर्नल बड़ोग की आत्‍मा इस टनल में रहती है।

नंबर सात- चित्तूर स्टेशन, आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के इस स्‍टेशन को लेकर भी तमाम भूतिया कहानियां कही जाती हैं। ऐसी कहानी है कि यहां सीआरपीएफ के एक जवान को आरपीएफ और टीटीई ने मिलकर खूब पिटाई की जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद से उस मृतक की आत्मा न्याय के लिए स्टेशन भर भटकती है।

नंबर आठ- नैनी स्‍टेशन, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में नैनी स्‍टेशन के बारे में कहा जाता है कि यहां पर अक्‍सर ही रात के समय स्‍टेशन और रेलवे ट्रैक पर कुछ अजीब सी चीजें देखने को मिलती हैं। ऐसी कहानी है कि स्टेशन के पास स्थित नैनी जेल में बहुत सारे फ्रीडम फाइटर्स बंद थे, जिन्‍हें खूब टॉर्चर किया जाता था और बाद में उनकी मृत्‍यु हो गई थी।

नंबर नौ- लुधियाना स्‍टेशन, पंजाब
लुधियाना स्‍टेशन पर भी पैरानॉर्मल ऐक्टिविटीज के बारे में कहा जाता है। हालांकि यहां पूरे स्‍टेशन की बजाए केवल एक काउंटर है, जिसे भूतिया कहा जाता है। दावा किया जाता है कि यहां के रिजर्वेशन काउंटर पर एक सुभाष नाम का व्‍यक्ति बैठता था। वह काम से बेइंतहा प्‍यार करता था। इसी वजह से उसकी मौत के बाद उस कमरे में जो भी काम करने के लिए गया, उसे तमाम परेशानियों से जूझना पड़ा।

नंबर दस- द्वारका सेक्‍टर 9 मेट्रो स्‍टेशन दिल्‍ली
दिल्‍ली के द्वारका सेक्‍टर 9 मेट्रो स्‍टेशन के बारे में लोगों ने दावा किया है अक्‍सर ही यहां रात को गाड़‍ियों के पीछे एक महिला का साया दिखाई देता है। यही वजह है कि लोग देर रात इस मेट्रो स्‍टेशन पर जाना अवॉयड करते हैं।

Related Articles

Back to top button