अनंत अंबानी की प्री वेडिंग पर सलमान खान और एमएस धोनी में दिखी टशन!

अनंत अंबानी और रधिका मर्चेट की प्री वेडिंग सेरेमनी इंडिया में ही नहीं पूरे वल्र्ड में सुर्खियां बटोर रही है। यहां जुटी सेलीब्रेटियों की भीड़ हर ओर चर्चा का विषय है। पूरा बाॅलीवुड जामनगर के शादी समारोह में दिखा। शाहरुख खान, सलमान खान और अमिर खान के बीच जबरदस्त बाॅडिंग दिखी, वो एक साथ स्टेज पर डाॅस करते दिखे। इसके साथ ही क्रिकेट के थाला कहे जाने वाले एमएस धोनी ने जोरदार डाॅस किया। थाला का ये डाॅस सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है लेकिन इस बीच थाला महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसपर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस वीडियो में क्या है, हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताने वाले हैं।

एक वायरल वीडियो से खुला राज

दरअसल अनंत अंबानी की प्री वेडिंग पर बाॅलीवुड के एक्टर्स के साथ दुनिया के टाॅप मोस्ट अमीरों ने शादी में शिरकत की है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकेरबर्क, बिल गेट्स समेत दुनिया के टाॅप क्लास के रईसों ने शिकरत की। इसके साथ ही क्रिकेट की दुनिया के धुरंधर भी देखने को मिले। इसमें कप्तान रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, ड्वेन ब्रावो, पोलार्ड, एमएस धोनी, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या समेत बड़ी संख्या में क्रिकेटर शादी समारोह का हिस्सा बने। इसकी ढेरो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें एक वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है। जिसमें सुपरस्टार सलमान खान और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नजर आ रहे हैं। दोनों के पास और भी कई स्टार्स हैं, लेकिन लोगों का ध्यान तो धोनी और सलमान खान पर ही टिका हुआ है।

इस वायरल वीडियो को देखकर तो कम से कम यही लगता है कि सलमान खान और एमएस धोनी एक-दूसरे को इग्नोर कर रहे हैं। वीडियो में धोनी और सलमान के अलावा उनके बॉडीगार्ड शेरा, बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो देखे जा सकते हैं। वीडियो में धोनी और सलमान खान एक-दूसरे को पूरी तरह इग्नोर करते देखे जा सकते हैं। अब वायरल वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है। लोग अपने-अपने हिसाब से इसके मायने निकाल रहे हैं। दरअसल फैंस के लिए ये सरप्राइजिंग भी है क्योंकि सलमान खान ने कई बार सार्वजनिक मंच से एमएस धोनी को अपना फेवरेट क्रिकेटर बताया है। दोनों इससे पहले जब भी किसी इवेंट पर मिले तो हमेशा गर्मजोशी देखी गई। दोनों के बीच कभी कोई मनमुटाव नहीं रहा। इसके बावजूद इस तरह एक-दूसरे को इग्नोर करने की बात हजम नहीं हुई। हो सकता है सलमान खान ने ऐसा अर्जुन कपूर के चलते किया हो क्योंकि अर्जुन कपूर धोनी के बगल में ही खड़े हैं। सलमान-अर्जुन के रिश्ते कुछ खास नहीं है। ऐसे में हो सकता है कि अर्जुन कपूर के ही चलते सलमान खान, एमएस धोनी के करीब जाने से बच रहे हो।

Related Articles

Back to top button