akshay kumar:पहली एयर स्ट्राइक बेस्ड मूवी ‘स्काई फोस’ से धमाल मचाएंगे, पाकिस्तानी सेना के छुटाएंगे छक्के!

akshay kumar आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इन दिनों वह अपनी फिल्म मिशन रानीगंज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।अब akshay kumarने 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के खास मौके पर अपनी नई फिल्म स्काई फोर्स का सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक टीजर जारी कर फिल्म के बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं अक्षय ने अपने पोस्ट में क्या लिखा।

1965 भारत- पाकिस्तान जंग के बेस आधारित है ‘स्काई फोर्स’

akshay kumar ने टीजर साझा कर लिखा था कि आज गांधी-शास्त्री जयंती के दिन सारा देश कह रहा है जय जवान,जय किसान,जय विज्ञान,जय अनुसंधान। स्काई फोर्स की अविश्वसनीय कहानी की घोषणा करने के लिए आज से बेहतर कोई दिन नहीं है। भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की हमारी अनकही कहानी। कृपया इसे प्यार दें। जय हिंद, जय भारत। उन्होंने यह भी बताया कि जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान की यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में उड़ान भरेगी। यह फिल्म पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले हवाई हमले में शामिल सभी जवानों की बहादुरी और देशभक्ति को दर्शाएगी। इसी के साथ भारतीय वायु सेना की सबसे बड़ी जीत का जश्न मनाएगी।

भारत-पाकिस्तान के बीच 1965 की पहली बड़ी जंग देखने को मिली थी, जिसमें पाकिस्तान के मंसूबे बड़े खतरनाक थे, लेकिन भारत के आगे उसकी एक न चली।  इस युद्ध में पाकिस्तान को बड़ी बुरी हार का सामना करना पड़ा था। फिल्म में यही जंग देखने को मिलेगी। फिल्म में अक्षय कुमार एक वायुसेना अधिकारी की भूमिका निभाएंगे।सूत्रों के मुताबिक, स्काई फोर्स के रूप में akshay kumarको एक बड़ी हिट फिल्म मिलने वाली है। ओह माय गॉड 2 के बाद यह फिल्म उनका खोया हुआ स्टारडम वापस लाने में बड़ी मददगार साबित होगी और akshay kumar एक बार फिर बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस के किंग बनकर उभरेंगे।अभिषेक कपूर इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं।वीर पहाडिया इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।

वीर पहाड़िया करेंगे स्काई फोर्स से डेब्यू

वीर पहाडिया एक बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता संजय पहारिया हैं, जो बिजनेसमैन हैं। उनके नाना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे हैं। वीर की उम्र 29 साल है। अभिनेत्री सारा अली खान के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। सुपरस्टार सूर्या की सुपरहिट तमिल फिल्म सोरारई पोटरु के हिंदी रीमेक में भी अक्षय मुख्य भूमिका में हैं। हेरा फेरी 3 अक्षय के खाते से जुड़ी है।इसके अलावा फिल्म मिशन रानीगंज में वह काम कर रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शंस की सी शंकरन नायक की बायोपिक के हीरो भी अक्षय ही हैं।अक्षय फिल्म वेलकम टू द जंगल में भी नजर आएंगे। वह टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button